राज्य प्रशासनिक सेवाएँ
(आर.ए.एस तथा अधीनस्थ लोक सेवाएँ)
देश में तीन तरह की लोक सेवाएँ ब्रिटिश काल से चली आ रही हैं।
- अखिल भारतीय लोक सेवाएँ
- केन्द्रीय लोक सेवाएँ तथा
- राज्य (प्रान्तीय) लोक सेवाएँ।
अखिल भारतीय लोक सेवाओंका चयन राष्ट्रीय स्तर पर संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा
किया जाता है उनकी नियुक्ति, पदोन्नति व अनुशासन से सम्बन्धित मामले केन्द्र सरकार
के अधिकार क्षेत्र में होते हैं। अखिल भारतीय सेवाएँ केन्द्र द्वारा राज्यों में
नियुक्त की जाती हैं। अखिल भारतीय सेवाएँ केन्द्र सरकार की सेवाएँ होती हैं, किन्तु कार्य राज्यों
में करती है। राज्य-प्रशासन में ये सेवाएँ शीर्षस्थ एवं सर्वोच्च होती हैं। इस
रूप में ये सेवाएँ अत्यन्त महत्त्वपूर्ण एवं लोकप्रिय होती है। हमारे देश में
प्रशासनिक सेवाओं को अन्य सेवाओं की तुलना में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त है, अत: इनके साथ
सामाजिक प्रतिष्ठा का महत्त्वपूर्ण तत्त्व जुड़ा हुआ है। इसलिए इन सेवाओं के
चयन हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों में एक जबरदस्त ‘क्रेज’ पाया जाता है।
दूसरी लोक सेवायें केन्द्रीय लोक सेवायें कहलाती हैं जो केन्द्र सरकार द्वारा
नियुक्त की जाती हैं तथा केन्द्र तथा केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में ही
कार्य करती हैं।
जो
स्थितिराष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय सेवाओं की है, वही स्थिति प्रान्तीय(राज्य)
स्तर पर राज्य लोक सेवाओं की है। राज्यों में शीर्षस्थ स्थान अखिल भारतीय
सेवाओं का होता है। इन सेवाओं के बाद स्थान राज्य लोक सेवाओं का ही है। अत: उम्मीदवारएक
साथ दोनों सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकते हैं और यदि राज्य
लोक सेवाओं में भी सफल हो जाते हैं तो उन्हें समाज में द्वितीय वरीयता प्राप्त
सेवाओं में सफल होने का संतोष मिल जाता है तथा कालान्तरमें पदोन्नति के रास्ते
से अखिल भारतीय सेवाओं में पदोन्नत होनेकामौका मिल जाता है। समाज में राज्यस्तरीय
लोक सेवाओं के साथ भी सामाजिक प्रतिष्ठा का तत्व जुड़ा रहता है। अत: उम्मीदवारों
में जो ‘क्रेज’ अखिलभारतीय सेवाओं के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने का
है वैसा ही ‘क्रेज’ राज्य स्तरीय लोक सेवाओंके लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए होता है।
जिस प्रकार लाखों उम्मीदवार अखिल भारतीय लोक सेवाओं के चयन हेतु संघ लोक सेवा
आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षामें बैठते हैं, उसी प्रकार राज्य लोक
सेवाओं के चयन हेतु राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगीपरीक्षा में भी
लाखों उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाते हैं।
Prof.B.M Sharma
Former Chairman RPSC & Vice
Chancellor Kota University
कोई सवाल हो तो हमें कॉल करें : 9116472363, 8078662363
वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ पर क्लिक करे : https://www.targetcivil.com/